Central Yojana

PM Svanidhi Yojana 2024 (छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार दे रही ₹50000 तक का लोन)

PM Svanidhi Yojana 2024 : PM Svanidhi (Prime Minister Street Vendor's AtmaNirbhar Nidhi) Pradhan Mantri Svanidhi Yojana व्यापारी और रेडी लगाने वाले नागरिकों के लिए संचालित की जा रही है, जिसके तहत उन्हें व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए ऋण मुहैया कराया जाता है। देश के छोटे और निम्न व्यापारी जो रेडी लगाते हैं या छोटा व्यापार करते हैं, वे इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

यह योजना व्यवसाय को बढ़ाने के लिए छोटे स्तर पर ऋण मुहैया कराती है और इसका लाभ केवल छोटे और मध्यस्थ स्तर वाला व्यापारी ही ले सकता है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2024 का लाभ आपको कैसे मिलेगा और लाभ लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया क्या है? 

PM Svanidhi yojana home page

PM Svanidhi Yojana के बारे में अधिक जानकारी आप Official Website से भी प्राप्त कर सकते हैं। official website का होमपेज ऊपर स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ऋण सब्सिडी

PM Svanidhi Yojana के तहत लाभार्थियों को सस्ते ब्याज दर पर 50 हजार रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है और साथ ही ब्याज सब्सिडी का लाभ भी दिया जाता है। अगर कोई आवेदक इस योजना के तहत लिए जाने वाले लोन को समय से पहले चुका देता है तो उसे 7% तक की ब्याज सब्सिडी दी जाती है और साथ ही किसी तरह की पेनल्टी भी नहीं देनी पड़ती है।

पीएम स्वनिधी योजना का लाभ किसे मिलेगा?

PM Svanidhi Yojana 2024 का लाभ मुख्य रूप से स्ट्रीट वेंडर्स को दिया जाता है। इस योजना के तहत सब्जी बेचने वाले, खाने की चीज सेल करने वाले या अन्य चीजों की रेडी लगाकर व्यापार करने वाले नागरिक आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मिलने वाली लोन की राशि अलग-अलग किस्तों में प्राप्त होती है। योजना के तहत पहली किस्त में ₹10000 प्राप्त होते हैं, अगर आवेदक इस लोन को चुका देता है तो उसे अगली किस्त में ₹20000 प्राप्त होते हैं तथा अतिरिक्त राशि इस लोन को चुकाने के बाद दी जाती है।

Pradhan Mantri Svanidhi Yojana की विशेषताएं

  • PM Svanidhi Yojana के तहत सरकार रेडी लगाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए लोन उपलब्ध कराती है।
  • इस योजना के तहत पहली किस्त में ₹10,000 और अधिकतम ₹50,000 दिए जाते हैं।
  • अगर आवेदक समय से पहले लोन को चुका देता है तो उसे ब्याज पर सब्सिडी प्राप्त होती है और किसी प्रकार की पेनल्टी भी नहीं देनी होती है।
  • इस योजना का लाभ छोटे व्यापारों को प्रोत्साहन देने के लिए किया जा रहा है ताकि स्ट्रीट वेंडर्स की जीवन शैली में बदलाव आ सके।

Pradhan Mantri Svanidhi Yojana Stats

PM Svanidhi Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट के अनुसार (17.03.2024 के अनुसार) अभी तक निम्न आंकड़े का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

PM  Svanidhi Yojana Stats as per official website

Pradhan Mantri Svanidhi Yojana Video

ज्यादा जानने के लिए आप यह वीडियो भी देख सकते हैं:

https://www.youtube.com/watch?v=rcRpLrIjRgI

PM Svanidhi Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

पीएम स्वनिधि योजना के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो निम्नलिखित है –

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक अकाउंट
  • इनकम प्रूफ
  • निवास प्रमाण पत्र आदि।

Also read

Pradhan Mantri Svanidhi Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आप Pradhan Mantri Svanidhi Yojana के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको किसी भी नजदीकी सरकारी बैंक में जाना होगा और पीएम स्वनिधि योजना के लिए आवेदन पत्र की मांग करनी होगी। उस आवेदन पत्र में मांगी गई सारी जानकारी आपको सही से दर्ज करनी होगी और सारे दस्तावेजों के साथ सबमिट करना होगा। इसके बाद आपके सभी दस्तावेजों की जांच होगी, यदि सब कुछ सही पाया जाता है तो आपका लोन अप्रूव कर दिया जाएगा और कुछ समय में आपके खाते में लोन की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Share this update